Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

नेपाल के राजदूत और उद्धव ठाकरे पहुंचे केदारनाथ धाम

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत केंद्रीय चुनाव आयुक्त एवं नेपाल के राजदूत ने केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान बीकेटीसी के अधिकारियों ने सभी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया। गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे के साथ ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ हेलीपैड पहुंचे, जिसके बाद दोनों ने मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के पूजा अर्चना एवं दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हुए।

इसके अलावा 11 बजे भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा एवं चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य सौरभ बोरा तथा त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्टी कैलाश घुले ने भी केदारनाथ के दर्शन किए।

इन सभी वीआईपी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया। इस दौरान काफी भीड़ रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।