Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

सरकार की ओर से जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दी गई

केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल को बड़ी सौगात दी है. सरकार की ओर से जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दी गई. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रिय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। कुमाऊं मंडल के विकास के लिए  इस परियोजना को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा।  वहीँ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार को बहुत सहयोग करती हैं। जमरानी बांध की स्वीकृति के बाद विद्युत उत्पादन मे भी बढ़ोतरी होगी और इसके साथ ही जमरानी बांध परियोजना से जनता को भी लाभ होगा।