Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने CM धामी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मास्टरप्लान दिए जाने पर यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इस बात पर यमुनोत्री विधायक संजू डोभाल ने कहा कि इस मास्टरप्लान के तहत रिंग रोड भी बनाई जाएगी और इसकी पहली किश्त उत्तरकाशी जिला प्रशासन को जल्द ही मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रोपवे के प्रथम चरण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द रिंग रोड निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।