Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने

उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग में पिछले 10 दिनों से फंसे मजदूरों को बचाने की मुहिम जारी है, इस बीच बचाव कर्मियों ने अंदर फंसे मजदूरों का पहला वीडियो जारी किया। सुरंग के अंदर खाना भेजने के लिए डाली गई छह इंच मोटी पाइपलाइन के जरिए भेजे गए एंडोस्कोपिक कैमरे से अंदर फंसे मजदूरों की यह तस्वीरें ली गईं हैं।


वीडियो में मजूदर पाइपलाइन के जरिए भेजे गए खाने को लेते हुए और एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मजदूरों के परिवारवालों के लिए बड़ी राहत है, जो उन्हें ये भरोसा दिलाता है कि सुरंग में फंसे मजदूर सुरक्षित हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के निदेशक अंशू मनीष खलखो ने बताया था कि मजदूरों को देखने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से कैमरा डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैमरा सोमवार देर शाम दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचा, जहां मंगलवार को इसे सुंरग में भेजा गया।