Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

नोएडा में फर्जी MLC रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, 71 हजार में बिक रही थी ‘चोटों की कहानी’

Noida: नोएडा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल और दादरी सीएचसी में पैसों के बदले फर्जी मेडिकल और MLC रिपोर्ट तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले ने चिकित्सा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा निवासी इमलाक हुसैन ने आरोप लगाया कि बिना किसी वास्तविक चोट के उनके नाम पर गंभीर चोटों की रिपोर्ट बना दी गई। रिपोर्ट में पसली में फ्रैक्चर, सिर में चोट और कान में जख्म तक दिखाए गए, जबकि हकीकत में उन्हें मामूली खरोंच भी नहीं थी। पीड़ित का दावा है कि इस फर्जी रिपोर्ट के लिए दादरी सीएचसी में 11 हजार और जिला अस्पताल में 60 हजार रुपये वसूले गए।

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब एक्स-रे टेक्नीशियन का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। शिकायत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के संकेत मिले हैं और आरोपी टेक्नीशियन को हटा दिया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिसरख सीएचसी और जिला अस्पताल पर ऐसे आरोप लग चुके हैं, लेकिन अक्सर कार्रवाई कर्मचारियों को हटाने तक सीमित रहती है और भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं होता। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस बार कितनी सख्ती दिखाता है।