Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम, 9 फरवरी से हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में फिलहाल मौसम का मिजाज ज़्यादातर शुष्क बना रहने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अगले सप्ताह हल्की सक्रियता देखी जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 6 फरवरी के बाद अगले दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 9 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे अंदरूनी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

वहीं मैदानी जिलों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।