Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

CM योगी ने बाराबंकी को 542 करोड़ की दी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

Barabanki: सीएम योगी ने बाराबंकी को ₹542 करोड़ से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास रामनगर और दरियाबाद क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की उन्होंने निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर के कार्यों का अवलोकन किया और सावन के महीने में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

जनसभा के दौरान सीएम योगी ने दावा किया कि इन सभी कल्याणकारी और ढांचागत (इंफ्रास्ट्रक्चर) योजनाओं से जनपद के विकास को एक नई उड़ान मिलेगी, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग से जुड़े लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इसके साथ ही उद्योग क्षेत्र में काम कर रहे कई उद्यमियों को भी सहायता राशि के चेक सौंपे मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों आरती और गायत्री देवी को भी चेक प्रदान किया गया

विरासत के लिए महापुरुषों ने बलिदान दिया। विरासत सनातन धर्म की पहचान है, सनातन सुरक्षित तो हम सुरक्षित हैं। सपा,कांग्रेस वाले हमें बांट रहे हैं। पिछली सरकार में कर्फ्यू, दंगा होता था। ‘पिछली सरकार में अराजकता थी, कट्टा बनता था। आज ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है” ‘हमारी सरकार में विरासत का सम्मान है। पहले पैसा कब्रिस्तान को जाता था। हम लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर बना रहे है। डबल इंजन सरकार में विकास हो रहा है। दिव्य काशी अब चमक रही है। अब आस्था से खिलवाड़ नहीं होगा”

मिशन मोड में उत्तर प्रदेश का विकास कर रही योगी सरकार ने अब बाराबंकी की सूरत बदलने के लिए खजाना खोल दिया है….मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के रामनगर और दरियाबाद क्षेत्रों के विकास को रफ्तार देने के लिए 542 करोड़ रुपये से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया….इन परियोजनाओं से न सिर्फ इलाके का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे….इस दौरान सीएम ने कहा कि विरासत के लिए हमारे महापुरुषों ने बलिदान दिया है….विरासत सनातन धर्म की पहचान है और सनातन सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं….वहीं सीएम ने कहा पिछली सरकारों में जहां दंगा होता था, कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी और कट्टा बनता था….आज वहीं हमारी सरकार में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है….पहले जनता का पैसा कब्रिस्तान को जाता था, लेकिन आज हम लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर बना रहे हैं….

विकास की इस सौगात के साथ ही सीएम योगी श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे….यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का पूजन किया….इसके बाद सीएम ने निर्माणाधीन ‘महादेवा कॉरिडोर’ के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के महीने में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए…जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ बड़ी घोषणाएं ही नहीं कीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया….सीएम योगी ने कृषि, उद्यान और उद्योग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और किसानों को सहायता राशि के चेक सौंपे….साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी आरती और गायत्री देवी को भी अपने हाथों से चेक प्रदान कर उनके पक्के मकान के सपने को साकार किया।