Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

31 मई तक चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक रहेगी: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है, वे यात्रा जारी रख सकते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों आने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में भीड़भाड़ की वजह से पीने के पानी, बिजली, ट्रैफिक की समस्या पर भी चर्चा की गई है। धामी ने आगे कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।