Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

केदारघाटी के गांवों में लगे बोर्ड, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बाहरी लोगों द्वारा शांत माहौल को खराब करने के प्रयास को लेकर केदारघाटी के कई गांवों में ग्रामीणों ने विरोध में गांवों में साइन बोर्ड लगाकर चेतावनी जारी कर दी है।

इस चेतावनी बोर्ड में पुलिस से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने कुछ शब्दो को हटाते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक संबंधी बोर्ड लगाए हैं।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में कुछ ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं जिन पर रोहिंग्या मुसलमानों और गैर हिन्दुओं के गांव में प्रतिबंध की बात लिखी है।  सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए इन बोर्ड पर इस बात को एक 'चेतावनी' के रूप में लिखा गया है। 

इस मामले पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडलों ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार से मुलाकात की और मामले के बारे में जानकारी दी है। 

स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसे जहां ऐसे बोर्ड का पता चला है उसे हटा दिया गया है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।