Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

Uttarakhand: भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद, यात्री फंसे

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ राजमार्ग पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। इससे इलाके के कई महत्वपूर्ण शहरों और तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। भूस्खलन की वजह से भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ नीचे आ गया।इससे राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में, पांच अगस्त को खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने गंगोत्री जाने के रास्ते में एक प्रमुख पड़ाव माने जाने वाले धराली गांव का लगभग आधा हिस्सा तबाह कर दिया था।