Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

अंशिका ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का किया नाम रोशन

स्वर्गीय राजेंद्र पहलवान कुश्ती अखाड़े की खिलाड़ी अंशिका ने 58 किलोग्राम में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर अखाड़े के साथ साथ क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। कांस्य पदक मिलने पर  हरिद्वार के पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने उन्हें सम्मानित किया है।


गौरतलब है कि  यह प्रतियोगिता पिछले सप्ताह भोपाल में आयोजित हुई थी अंशिका ने पांचवे राउंड में  कांस्य पदक जीतकर अंशिका ने उत्तराखंड के साथ अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी ने कहा की उनके क्लब  में लगातार व्यायाम की सुविधा, वेट लिफ्टिंग,कुश्ती अखाड़ा और क्रिकेट एकेडमी निशुल्क चलाई जाती है लेकिन प्रदेश सरकार आज तक भी नेहरू स्टेडियम और उनके क्लब को कोई आर्थिक सहयोग नहीं कर पाई है। सरकार को खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने जल्द ही एक कमरा बनाने की घोषणा भी की।