Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ के अस्पताल में ले जाए गए 41 मजदूर, चेहरे पर दिखी मुस्कान

उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग से मंगलवार को बचाए गए सभी 41 मजदूरों को चिकित्सा जांच के लिए चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। मजदूरों के रिश्तेदारों ने कहा कि सुरंग के अंदर मलबे के पीछे लगभग 400 घंटे तक फंसे रहने के बाद भी उन्हें कोई शारीरिक परेशानी नहीं हो रही है।

अस्पताल के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी मजदूर सुबह का नाश्ता करते नजर आ रहे हैं। विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले किसी भी व्यक्ति को एयरलिफ्ट करने के लिए सेना के एक हेलिकॉप्टर को स्टैंड-बाय पर रखा गया है।

लगभग 17 दिनों तक आशा और निराशा के बीच बचावकर्मियों ने सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाला।