Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, 24 पीपीएस अफसर बनेंगे आईपीएस

उत्तर प्रदेश के पीपीएस अफसरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा देगी. आज डीपीसी की बैठक होगी जिसमें यूपी के 30 पीपीएस अफसरों के नामों पर डीपीसी में मंथन किया जाएगा. यूपी के 24 रिक्त पदों पर पीपीएस अफसरों की प्रोन्नति की जाएगी. संघ लोक सेवा आयोग के साथ ही यूपी शासन के अफसर इस बैठक में मौजूद रहेंगे. 

1995, 1996 बैच के पीपीएस अफसरों की प्रोन्नति को लेकर यह बैठक अहम होने वाली  है. जांच लंबित रहने वाले अफसरों को छोड़कर प्रोन्नति पर विचार किया जाएगा. आज  पीपीएस से आईपीएस ऑफिसरो के लिए डीपीसी बैठक होगी. यूपी कैडर में आईपीएस ऑफिसरो का कुनबा बढ़ जाएगा. संघ लोक सेवा आयोग की प्रोन्नति के इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. प्रमोशन के सभी पहलुओं की समीक्षा इसी आयोग के द्वारा किया जाएगा. यूपी में आईपीएस अधिकारियों की संख्या को बढ़ाने को लेकर यह एक बड़ा कदम होने वाला है.