Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को मिला एनएसजी-1 का दर्जा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को एनएसजी-1 का दर्जा मिल गया है।
एनएसजी-1 यानी गैर-उपनगरीय समूह-1 का दर्जा उन स्टेशनों को दिया जाता है जिनका सालाना राजस्व कम से कम 500 करोड़ रुपये का होता है जबकि यात्रियों की संख्या दो करोड़ तक होती है।

एनएसजी-1 दर्जे वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एडवांस सुविधाएं, बेहतर बुनियादी ढांचा, सुरक्षा सुविधाएं और दूसरे इंतजाम होते हैं। वाराणसी को एनएसजी-1 दर्जा मिलने पर यात्रियों ने कहा कि उन्होंने स्टेशन पर सुधार देखा है। नई ट्रेन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं इनमें शामिल हैं।

वाराणसी कैंट स्टेशन के डायरेक्टर के मुताबिक एनएसजी-1 स्टेशनों के लिए कई तरह के मानदंड होते हैं। इसके तहत एनएसजी वन दर्जे वाले प्लेटफार्म पर ट्रेन इंडिकेटर, नल, पंखे और ट्यूब लाइटों की संख्या तय मात्रा से कम नहीं होनी चाहिए।