Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

Varanasi: साल के अंत में अधिक सैलानियों के आने की संभावना, पुलिस सुरक्षा के लिए मुस्तैद

Varanasi: साल के अंत में छुट्टियों का मौसम होता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी संख्या में सैलानी आ सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हो रहा है। पुलिस गंगा नदी के घाटों और आसपास के इलाकों में भीड़ को नियंत्रित करने पर खास ध्यान दे रही है।

जल पुलिस ड्रोन की मदद से गंगा घाटों और आसपास की निगरानी कर रही है। यहां की निगरानी चौबीसों घंटे की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी घाटों पर लगातार गश्त कर रहे हैं। नाव संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कड़ी निगरानी जारी रहेगी। इससे न सिर्फ नए साल की पूर्व संध्या पर, बल्कि अगले साल के शुरू में माघ मेले जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान भी वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को सुरक्षा और आराम महसूस हो।