Breaking News

सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |   दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |  

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट और किनारे बने छोटे मंदिर डूबे, नाव सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगातार भारी बारिश से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मानसून के रफ्तार पकड़ने से नदी के किनारे बने घाट और छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। जल स्तर हर घंटे बढ़ता जा रहा है। इससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों और शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। 

नाव संचालकों को उफनती नदी में हादसों को रोकने के लिए जीवन रक्षक जैकेट पहनना अनिवार्य करने और नाव में कम सवारी बिठाने समेत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है। इमरजेंसी रिस्पांस टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर भारत में मानसून के तेजी पकड़ने के साथ ही वाराणसी में लोगों और शहर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी हादसे को रोकने के लिए अधिकारी हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।