Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Uttar Pradesh: वाराणसी में दो लोग कोविड-19 से संक्रमित

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला में काम करने वाले दो लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में दूसरे राज्यों की यात्रा की थी, जिससे यात्रा के दौरान संक्रमण की संभावना का संकेत मिलता है। डॉ. चौधरी ने कहा, "दो केस हमारे यहां पॉजिटिव हुए हैं और दोनों स्वस्थ्य हैं, होम आइसोलेशन में हैं। किसी प्रकार की उनमें कोई दिक्कत नहीं है और अच्छी बात है कि इसमें कोई भयावह रूप नहीं है। कोई भयभीत न हो और साफ-सफाई रखें और स्वस्थ्य भोजन लें।"

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को संदिग्ध कोविड-19 मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने कहा कि संभावित मामलों से संबंधित डेटा को यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म (यूडीएसपी) पर रिपोर्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामलों से एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए बीएचयू लैब भेजा जाएगा।