उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर आयोजित भव्य योग दिवस कार्यक्रम में 8,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इस सत्र का नेतृत्व किया। इस मौके पर नंदी ने कहा, "आज योग पूरी दुनिया में योग दिवस के रुप में 21 जून को मान्यता मिली, ये हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों के कारण केवल और केवल उनके प्रयासों के कारण, करें योग, रहें निरोग, ये कोई स्लोगन ही नहीं हैं। ये जीवन में जिसने भी अपनाया है उसकी बीमारी भी खत्म हुई हैं, दवाईयां भी खत्म हुई हैं, ये वैज्ञानिक सत्य है।" साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था, उस समय 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।