Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान आज  उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों की समस्याएं सुनते हुए CM ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका समाधान करने के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान CM योगी के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। CM ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक जरूर पहुंचे और लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

वहीं बीते दिन CM योगी ने गोरखपुर में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वृद्धजन को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण कर सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ चाहिए और ‘स्वस्थ भारत’ के लिए हर नागरिक की आरोग्यता डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है। इसके बाद CM योगी ने प्रयागराज में भी महाकुंभ-2025 की तैयारियों का जायजा लिया था।