Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी के असली आरोपियों को बचा लिया गया: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती     |   राम मंदिर चंदा के सिस्टम में पिछले 3 साल के इंटरनल ऑर्डिट में बड़ी खामियां: SIT     |   राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV कैमरे में 70 बार कथित चंदा चोरी की गतिविधियां कैद     |   बांग्लादेश के पीएम चीनी राष्ट्रपति से मिले, इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने को लेकर बात     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल को पूछताछ के लिए भेजा समन     |  

नोएडा में जिम की छत गिरने से दो घायल

नोएडा में तेज और झमाझम बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी हैं। वही तेज बारिश की वजह से शहर में जलभराव की वजह से जगह-जगह लंबा जाम लग गया। सबसे ज्यादा दिक्कत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी मार्ग, चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज रास्ते पर हुई। शहर के बाकी हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही तेज बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर के पास पंप अप एरिना नाम के जिम की छत बारिश के कारण गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।