Breaking News

'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |   महाराष्ट्र: शिवसेना के सचिन अहीर निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुने गए     |  

आज CM योगी करेंगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे करीब 91.35 किलोमीटर लंबा है और यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। गोरखपुर, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर और आजमगढ़ जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर से आगरा, लखनऊ और दिल्ली जाना पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगा। लोकार्पण समारोह दो स्थानों पर होगा एक आजमगढ़ के सालारपुर में और दूसरा गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास। मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले सालारपुर में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ देगा। गोरखपुर और आसपास के जिलों के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।