Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

कूड़े का प्रबंधन न करने पर कंपनी पर लगा 40 हजार रुपए का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े का उचित प्रबंध न करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने शनिवार को सेक्टर ईकोटेक 3 स्थित स्टेरिआन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर 40,500 का जुर्माना लगाया है। 

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 रूल के अनुसार पुणे को प्रक्रिया न करने पर स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक संजीव विधूड़ी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा करने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर  बनाने में सहयोग की अपील की है।