Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

UP: संभल जामा मस्जिद प्रमुख 131 दिन बाद जेल से हुए रिहा, बोले- अभी कानूनी लड़ाई बाकी है

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को मुरादाबाद जेल से रिहा कर दिया गया। अली को पिछले साल नवंबर में संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद संभल में अली का भव्य स्वागत किया गया।

अली ने कहा, "अभी कानूनी लड़ाई बाकी है, मामला अदालत में है और अदालत में ही लड़ा जाएगा। हम सभी आरोपों का जवाब अदालत में देंगे।" अली, जो एक वकील भी हैं। उनको मार्च में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 131 दिन जेल में बिताए।

मस्जिद सर्वे के बाद 24 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हो गई थी। सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से तर्क दिया गया कि अली का नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं था। पुलिस ने बाद में 23 मार्च को जाँच के दौरान सर्वे के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में अली को गिरफ्तार कर लिया। वो मुरादाबाद जेल में बंद थे।