Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

रिटायर्ड पीपीएस अधिकारियों ने डीआईजी को भेंट की स्मारिका

पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी से मुलाकात की। इस अवसर पर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष जेके शर्मा, रेंज कोऑर्डिनेटर विजय कुमार सिंह, जिला संयोजक डीके सिंह, पुलिस पेंशनर वेलफेयर बोर्ड जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा डीआईजी स्मारिका 2024-25 भेंट की गई।

आपको बता दे डीआईजी द्वारा पदाधिकारियों से पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनका निदान कराने का आश्वासन दिया गया। डीआईजी ने कहा कि किसी भी कार्य दिवस में आकर अपनी पेंशन-लंबित देय इत्यादि समस्याएं रख सकते हैं। डीआईजी ने जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि रिटायर्ड पीपीएस अधिकारियों के चिकित्सीय प्रतिपूर्ति और अन्य वित्तीय मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाये।डीआईजी ने कहा कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संवाद करके उनकी समस्याओं को हल कराया जाएगा।