Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

अलीगढ़ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, युवाओं को लेकर बोली बड़ी बात

Uttar Pradesh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंची। इसके बाद ये यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। मुरादाबाद से राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई। अलीगढ़ के बाद यात्रा हाथरस और आगरा से निकलेगी जहां समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस के मुताबिक अखिलेश यादव 25 फरवरी को दोपहर करीब दो आगरा में यात्रा में शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश चरण को पूरा करने के बाद यात्रा रविवार को राजस्थान के धौलपुर में पहुंचेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को संभल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि अगर देश में बेरोजगारी नहीं होती तो युवा दिन में 12-12 घंटे अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते।