Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

यूपी के कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत

 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रविवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से आठ महिलाएं दब गईं। इनमें से तीन की मौत की आशंका जताई जा रही है। ये घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थाभां गांव की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया है।

गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। यह घटना उस समय हुई जब महिलाएं तालाब से मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और सभी महिलाएं मिट्टी में दब गईं। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।