Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पानी की टंकी की सफाई शुरू

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सील पानी की टंकी को साफ करने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हुई। ये प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद शुरू की गई है। सीनियर अधिकारियों की देखरेख में शनिवार को सफाई कर्मचारी इस प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

इस मौके पर हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा ने कहा कि आदेश 16 जनवरी को आया था। ये केस जब तक कोर्ट में है तब तक वाराणसी के डीएम ज्ञानवापी मस्जिद की देखभाल के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए डीएम को अपनी निगरानी में सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। इस कारण आज टंकी (वजुखाना में) की सफाई होने जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को ज्ञानवापी मस्जिद में टंकी की सफाई के लिए मंजूरी दी थी। इस सफ़ाई के दौरान दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।