Breaking News

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |   J-K: शोपियां में एनकाउंटर, LeT का एक आतंकवादी ढेर     |   J-K: शोपियां में लश्कर का आतंकी ढेर     |   मद्रास हाई कोर्ट ने DMK के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके भाई को अग्रिम जमानत दी     |   नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन: पीवी कुलकर्णी और शिवराज की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी     |  

UP: राज्य के 75 जेलों में पहुंचा संगम का जल, कैदियों को पवित्र जल से स्नान की सुविधा

पहली नजर में ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के घाट की लग सकती हैं, लेकिन दरअसल ये एक जेल के अंदर का नजारा है। उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने शुक्रवार को राज्य के सभी 75 जेलों में संगम का पानी मंगवाया। संगम के पवित्र जल को छोटी सी टंकी में सामान्य पानी के साथ मिलाया गया। फिर कैदियों को उस पानी से स्नान करने और प्रार्थना करने की इजाजत दी गई।

भदोही जेल के कैदियों ने संगम के पवित्र जल से स्नान करने की सुविधा देने के लिए जेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। उनके मुताबिक ये सुविधा महाकुंभ की तीर्थयात्रा से कम नहीं थी। भदोही जेल प्रशासन का कहना है कि ये पहल सलाखों के भीतर सकारात्मक माहौल और कैदियों की सोच बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन्नाव जेल के अधिकारियों की भी कुछ ऐसी ही सोच थी। राज्य के 75 जेलों में 90 हजार से ज्यादा कैदी हैं। इन जेलों में सात केंद्रीय कारागार हैं।