Breaking News

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |   J-K: शोपियां में एनकाउंटर, LeT का एक आतंकवादी ढेर     |   J-K: शोपियां में लश्कर का आतंकी ढेर     |   मद्रास हाई कोर्ट ने DMK के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके भाई को अग्रिम जमानत दी     |   नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन: पीवी कुलकर्णी और शिवराज की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी     |  

महाराष्ट्र के सतारा में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सतारा जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सभी की मौत एक-दूसरे को बचाने की कोशिश के दौरान हुई। मृतकों की पहचान पिसुराद्या किसान शिंदे, गंगू सतीश शिंदे, सचिन सतीश शिंदे और आरती सतीश शिंदे के रूप में हुई है। सभी साखरवाड़ी, खामगांव के रहने वाले थे।

सतीश शिंदे बल्ब लगाने या निकालने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी और दोनों बच्चे आगे आए, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।