Breaking News

धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी का भी वादा     |   नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं     |   नेपाल: PM बालेन शाह ने कैंसिल किए 1500 से ज्यादा पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट्स     |   दीदी बंगाल में थीं और रहेंगी- अखिलेश यादव का दावा     |   IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी राजस्थान रॉयल्स, मित्तल-पूनावाला कंसोर्टियम करेगा अधिग्रहण     |  

अयोध्या: पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति का अनावरण किया

Ayodhya: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति का अनावरण किया। मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में, कुबेर टीले पर बनी जटायु की मूर्ति की स्थापना के साथ प्राचीन शिव मंदिर को भी नए सिरे से तैयार किया गया है।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पीएम के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। 
 
करोड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। ज्यादातार लोगों ने अपने-अपने घरों में टीवी पर समारोह को लाइव देखा। कुछ जगहों पर समारोह को लाइव दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।