Breaking News

पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूरी, 10 साल जेल-₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान     |   CJP प्रोटेस्ट: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद किया गया, अब इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं     |   भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |  

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में चाइनीज लहसुन के खिलाफ डाली गई जनहित याचिका

चाइनीज लहसुन ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में तस्कर चीन से लहसुन ला रहे हैं. ये लहसुन नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रहा है. इसी महीने यूपी में चाइनीज लहसुन पकड़ा भी गया था. अब चाइनीज लहसुन का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है. 

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में चाइनीज लहसुन के खिलाफ जनहित याचिका डाली गई है. गुरुवार को वकील कोर्ट रूम में जज के सामने देसी और चाइनीज लहसुन लेकर पहुंचे. अब इसको लेकर शुक्रवार को यूपी के फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट के चीफ को कोर्ट में तलब किया गया है. इस लहसुन से होने वाली बीमारियों और इस पर लगी रोक को लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने जनहित याचिका दायर की है.

याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चीनी लहसुन और देसी लहसुन को कोर्ट में मंगवाया. अधिवक्ता मोतीलाल यादव लहसुन लेकर कोर्ट पहुंचे. लहसुन को चेक किया गया. अब इसको लेकर शुक्रवार को यूपी के फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट के चीफ को कोर्ट द्वारा तलब किया गया है. फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट के चीफ कल कोर्ट में दोनों तरह के लहसुन की जांच करेंगे.