Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

लखनऊ में बहुमंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूपी राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं। उन्हें बचाकर अस्पताल भेजा गया। घटना शाम करीब पांच बजे की है. अधिकारियों ने बताया कि इमारत का इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था। 

पुलिस ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था। चल रहे बचाव कार्यों की निगरानी के लिए सीनियर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा, "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए काम कर रही हैं।" 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना की पूरी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।