मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर में बाधा बन रहे मस्जिद को आपसी सहमति के बाद गिराने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। बता दें जगदीश मंडप दिल्ली रोड के बाहर बनी मस्जिद मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर में बाधा बन रही थी।
जहां मस्जिद को गिराने का काम जुमे की नमाज के बाद शुरू कर दिया गया है। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। इसी मामले में गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटवा दिया गया है।
आपको बता दें गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने को कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया।
वहीं गुरुवार को एडीएम सिटी व एसपी सिटी एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने पहुंचे। उन्होंने इमाम व जिम्मेदारों को बुलाया और मस्जिद हटाने को लेकर उनसे बात की। देर तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सहमति से मस्जिद हटाई जाएगी।