Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नोएडा पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा पुलिस बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रूप से गश्त कर रही है, ताकि लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के बारे में सूचित किया जा सके और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘‘हम नोएडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और उनसे सुरक्षित जगहों पर जाने का अपील कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि ये चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब मानसून के मौसम में भारी बारिश और यमुना नदी में पानी का लेवल बढ़ने की संभावना है। मिश्रा ने कहा कि हम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।