Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

प्रयागराज में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गर्मी से राहत के लिए संगम में डुबकी लगा रहे लोग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले को संगम नगरी कहा जाता है। यहां देश की तीन पवित्र नदी-गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। आमतौर पर काफी संख्या में लोग यहां पवित्र स्नान करने आते हैं। लेकिन इन दिनों लोग संगम में डुबकी धार्मिक भावना से नहीं बल्कि गर्मी से राहत पाने के लिए लगा रहे हैं। जिले में इन दिनों बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। शहर में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी और इलाके के लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आस-पास के इलाकों से भी काफी लोग यहां आए हुए हैं। वो बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए नदी में स्नान करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा उपाय नहीं है। इस बीच, भारत मौसम ने मंगलवार को शहर में लू चलने की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक इससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।