Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

मेरठ में तेंदुए के पैरों के निशान दिखे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में गुरुवार को तेंदुए के पैरों के निशान मिले है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां तेंदुए को आते, जाते देखा है। ये उसी के पैरों के निशान हैं। लोग इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। उन्होंने वनविभाग और पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अब तक वन विभाग को वहां कोई तेंदुआ नजर नहीं आया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

आपको बता दे कैलाशपुरी निवासी सुनील ने बताया कि वो जंगल में लकड़ी लेने आए थे। तब उन्होंने यहां एक तेंदुआ देखा। कहा मैं उसे देखता रह गया। वो काफी लंबा था पूंछ मुड़ी हुई थी और धरती में लटक रही थी। कहा कि वो तेंदुआ फिर भाग गया और नीलगाय की तरह कूदकर चला गया। कहा कि इसके बाद उन्होंने गांववालों को बुलाया और फिर पुलिस और वनविभाग को सूचना दी।

वहीं इस पूरे मामले में वनविभाग के अफसरों का कहना है कि कुछ लोगों ने गांव रिठानी शारदा एक्सपोर्ट कंपनी के पीछे जंगल व उसके आसपास तेंदुआ होने की सूचना दी थी। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लेकिन मौके पर अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला है। न तेंदुआ मिला है।

रविकान्त चौधरी क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ के निर्देशन में 03 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमे रोस्टर के आधार पर 24 घन्टे क्षेत्र में उपस्थित रहकर गश्त कर रही हैं। लोगों को एडवाइजरी जारी कर समझाया है।

जिसके बाद लोगों ने वनविभाग की टीम को वो लोकेशन भी बताई जहां उन्होंने दिन में तेंदुआ देखा था। लोगों ने मिट्टी में तेंदुए के पैरों के निशान भी बताए। कहा कि तेंदुए को देखकर कुत्ते भी भौंक रहे थे। तब तेंदुए ने कुत्तों पर भी हमला कर दिया। लाल रंग का है उस पर काले चित्ते हैं। वनविभाग की टीम ने खेतों और जंगल में सर्च अभियान चलाया है।