Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

झुग्गी झोपड़ियां में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मेरठ में देर रात झुग्गी झोपडियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। एक के बाद एक करीब एक दर्जन से ज्यादा जुग्गी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में दो बच्चे भी झुलस गए हैं।

आपको बता दें मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के गढ़ रोड इलाके की है। जहां पर कूड़ा कचरा बीनने वाले और मजदूरी करने वाले लोग जुग्गी झोपड़िया में रहते हैं। देर रात अचानक जुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। कुछ लोगों का मानना है कि सिलेंडर में गैस लीकेज के कारण आग लगी है। जिसके चलते करीब एक दर्जन झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब आज नहीं बुझी तो दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। और दमकल कर्मियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों का माल जलकर राख हो गया और दो बच्चे भी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसको लेकर अब अग्निशमन अधिकारी जांच कर रहे हैं कि आग लगा हादसा था या फिर साजिश।

वहीं अग्निशमन अधिकारी रामकृपाल सिंह ने बताया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आग बुझाने के दौरान आसपास के जिलों से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया था जिसमें घंटों की के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा