हाथरस हादसे को लेकर यूपी सरकार की ओर से गठित SIT की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ को आज सवेरे ये रिपोर्ट दी जाएगी.
इस रिपोर्ट पर वे सीनियर अफसरों के साथ चर्चा करेंगे. रिपोर्ट में सिलसिलेवार तरीके से यह बताया गया है कि किस तरह से भगदड़ हुई. इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है. इस रिपोर्ट में 128 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं.