Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

ज्ञानवापी मामले पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के सर्वे की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी. याचिका में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से वजूखाने का सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है. 

दरअसल, मुस्लिम पक्ष ने वजूखाने का सर्वेक्षण एएसआई से कराए जाने का विरोध किया है. मुस्लिम पक्ष के ओर से इस मामले में दलील दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. याचिका में वजूखाने के सर्वेक्षण को विवादित परिसर का रिलिजियस कैरेक्टर निर्धारित करने के लिए बेहद जरूरी बताया गया है.

इसमें कहा गया है कि शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने खाने के बाकी हिस्से का भी सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए. दलील दी गई है कि हाईकोर्ट ने पिछले साल शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया था. लेकिन कार्बन डेटिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी. उस याचिका में शिवलिंग का सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई थी.

इसके बाद वादिनी राखी सिंह की ओर से याचिका दाखिल की गई है, जिसमें शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने के बाकी हिस्से का सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है. 

बता दें कि पिछले महीने हिंदू पक्ष को सिविल जज सीनियर डिविजन के फास्ट ट्रैक कोर्ट से निराशा मिली थी. तब कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे नहीं कराया जाएगा. हिंदू पक्ष की याचिका में पूरे ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.