Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट पानी में डूबे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कई दिनों तक स्थिर रहने के बाद गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। यहां के लोगों ने शनिवार को बताया कि नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है, जिससे घाटों पर रोजमर्रा की गतिविधियां पर प्रभाव पड़ा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से नाविकों और दूसरे कई लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। उनका कहना है कि वो अपनी रोजी-रोटी के लिए पूजा-पाठ के लिए आने श्रद्धालुओं पर निर्भर रहते हैं लेकिन नावों का संचालन बंद हो जाने उनके आजीविका पर असर पड़ा है।

बाढ़ के गंभीर हालात को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं। गंगा तट पर श्रद्धालुओं को केवल तय क्षेत्रों में ही पूजा-पाठ और स्नान करने की इजाजत है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा के किनारों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।