Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में संगमनगरी प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। इससे निचले और करीबी इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। जो सड़कें और पैदल चलने वाले रास्ते पानी में डूबे हुए दिख रहे थे, वे अब फिर से नजर आने लगे हैं। इससे लोगों की जिंदगी थोड़ी आसान हुई है।

बड़े हनुमान जी मंदिर के पास भी पानी कम हो गया है। श्रद्धालु अब पूजा-अर्चना के लिए फिर से पहुंचने शुरू हो गए हैं। हालांकि लोगों को चिंता सता रही है कि अगर बारिश फिर से शुरू हुई तो गंगा और यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। ऐसे में वे सर्तक हैं।