Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

UP: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में चार लोगों की झुलस कर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 12 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा गांव में हुआ। 

फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। 

उन्होंने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।