Breaking News

नेपाल सरकार ने नेताओं, अधिकारियों, मंत्रियों सांसदों के संपत्ति की जांच शुरू की     |   आज पंजाब कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, अमरिंदर सिंह राजा की अगुवाई में होगा प्रदर्शन     |   पंजाब: विधानसभा के विशेष सत्र से पहले AAP ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया     |   नेपाल में पेट्रोल 2 रुपये और डीजल 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ     |   19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी     |  

लखनऊ के 1090 चौराहे पर फेस्ट का किया जाएगा आयोजन

योगी सरकार प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के पांचवे चरण में महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वीमेन्स फेस्ट का आयोजन करने का जा रही है। वहीं मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए रिटायरिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए क्रेच की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

फेस्ट में लगाए जाएंगे स्टॉल-
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर को अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपद के मिशन शक्ति नोडल अधिकारी (पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक) ऑनलाइन जुड़ेंगे। वहीं राजधानी लखनऊ के साथ प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जनपदों में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। वहीं योगी सरकार ने इस बार 1090 चौराहे पर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वीमेन्स फेस्ट का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। इसे महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके तहत सांस्कृतिक संगीता संध्या, वार्ता कार्यक्रम, स्वास्थ्य चेकअप कैंप, प्रेरणात्मक भाषण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सत्र आदि का आयोजन किया जाएगा।

वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का निर्माण-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के रिटायरिंग रूम और क्रेच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन, पीएसी वाहिनी परिसर, मेडिकल कॉलेज आदि जगहों पर वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का निर्माण किया जाएगा। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किये जाएंगे। प्रदेश के हर थाने में महिला बैरक की व्यवस्था की सुनिश्चित की जाएगा। साथ ही राजधानी लखनऊ की तर्ज पर सभी कमिश्नरेट में पिंक बूथ की स्थापना और पिंक स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि शिशुओं के लिए फिडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं असंगठित क्षेत्रों में (बिल्डिंग कंसट्रक्शन साइट, कारखाने, फैक्टरी) कार्य करने वाली महिलाओं के लिए विश्राम स्थल की व्यवस्था की जाए ताकि महिलाएं यहां अपना व्यक्तिगत समय बिता सकें। इन स्थानों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।