Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

मेरठ के मशहूर कालीन कारोबारी के घर-फैक्ट्री में ईडी रेड, खंगाल रही दस्तावेज

मेरठ के मशहूर कालीन कारोबारी के यहां ईडी का छापा पड़ा है। साकेत में शहर के नामचीन उद्यमी शारदा एक्सपोर्ट्स के मालिक के यहां मंगलवार सुबह-सुबह अचानक ईडी की टीम ने छापा मारा है। टीम ने कारोबारी के साकेत स्थित घर पर छापा मारा है। शारदा एक्सपोर्ट कॉरपेट के बड़े कारोबारी हैं।

जहां साकेत में घर और रिठानी में फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बड़े स्तर पर कालीन बनाए जाते हैं। शारदा एक्सपोर्ट से देशभर में कालीन सप्लाई होती है। परतापुर रिठानी की फैक्ट्री, रेलवेरोड बर्फखाने में बर्फ की फैक्ट्री और आलू कोल्डस्टोर में छापा मारा गया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक कुमार ने बताया कि फैक्ट्री संचालक के साकेत स्थित घर पर छापा डाला गया है।

आपको बता दे मेरठ में शारदा एक्सपोर्ट्स के नाम से जितेंद्र गुप्ता का कालीन का बड़ा कारोबार है। दुनिया के 7 से ज्यादा देशों में शारदा एक्सपोर्ट्स कालीन सप्लाई करता है। देश, दुनिया में इसका नाम है। जितेंद्र गुप्ता के ठिकानों पर सुबह-सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है।

टीम सबसे पहले कंपनी के मालिक जितेंद्र गुप्ता के साकेत स्थित घर पर पहुंची। घर के बाद एक टीम परतापुर रिठानी में उनकी कॉरपेट फैक्ट्री में पहुंची। इसके साथ ही एक टीम रेलवे रोड बर्फखाने में जितेंद्र गुप्ता की आइस फैक्ट्री और कोल्ड स्टोर में रेड डालने पहुंची है। टीम की सभी गाड़ियां और ऑफिसर अंदर ही हैं। अंदर टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

जितेंद्र गुप्ता के दो बेटे आशीष और एक अन्य है। दोनों बेटों ज्यादातर विदेश में रहते हैं। जितेंद्र गुप्ता स्वच्छ भारत अभियान समिति के सदस्य हैं। जितेंद्र गुप्ता 2014 में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में 9 रत्नों में शामिल थे।

इन्होंने मेरठ में ग्रामीण क्षेत्रों में 4 हजार से ज्यादा शौचालय निशुल्क अपने पैसों से बनवाए हैं। भारत सरकार के लिए लगभग एक करोड़ रुपया खर्च कर चुके हैं। साथ ही 20 से ज्यादा आरओ प्लांट गांवों में लगवा चुके हैं। स्वच्छ भारत ग्रामीण सेवा के तहत काफी काम किया है। 

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इनके सेवाकार्यों के उत्कृष्ट कार्यों के तहत इन्हें 2 अक्टूबर 2019 में स्वच्छता ही सेवा सम्मान के लिए लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने जितेंद्र गुप्ता से अपने निजी आवास पर स्वच्छता प्रहरी के रूप में मुलाकात भी की है।