Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका, अस्पतालों ने शुरू की तैयारियां

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डेंगू के बढ़ने की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों में सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंडित दीन दयाल अस्पताल में डेंगू रोगियों के लिए 20 बेड वाला वार्ड बनाया है, ताकि मरीजों की देखभाल अच्छे से हो सके।

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग भी कर रहा है। अस्पताल डेंगू टेस्ट किट और दवाओं का भी पहले से ही इंतजाम कर रहे हैं।