Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

अयोध्या: सीएम योगी ने किया हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे, जिसे अगले दिन जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और 22 जनवरी को दोपहर एक बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।