Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा में फिर करेंगे प्रचार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज एक बार फ‍िर हरियाणा जा रहे हैं. सीएम योगी पांच अक्‍टूबर को होने वाले मतदान से पहले ताबड़तोड़ चार रैलियां करेंगे. सीएम योगी के भिवानी, हिसार, नाररौंदा और पंचकुला में रैली को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. 

हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को स्‍टार प्रचारक बनाया है. सोमवार को एक बार फ‍िर सीएम योगी हरियाणा में चुनावी रैली करेंगे. सीएम योगी सुबह 11.45 बजे भिवानी पहुंचेंगे. यहां एक जनसभा में हुंकार भरेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे वह हिसार के अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से दोपहर 2.20 बजे नाररौंदा अनाज मंडी में बीजेपी के समर्थन में वोट मांगेंगे. वहीं, शाम 4 बजे पंचकुला सेक्टर 16 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि हरियाणा में पांच अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी.