Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ का आज प्रयागराज दौरा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज प्रयागराज जा रहे हैं. सीएम योगी यहां महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे. साथ ही महाकुंभ 2025 का लोगों और आधिकारिक ऐप लॉन्‍च करेंगे. करीब 6 घंटे तक वह प्रयागराज में रहेंगे. इसके अलावा साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे. अखाड़ा परिषद की ओर से मेला क्षेत्र में गैर हिन्‍दुओं के प्रवेश पर रोक संबंधी मांग के बीच सीएम योगी से साधु-संतों की मुलाकात अहम मानी जा रही है. 

सीएम योगी सुबह करीब 10 बजे सरकारी विमान से प्रयागराज के परेड ग्राउंड पहुंचें. इसके बाद वह किलाघाट जाएंगे. यहां महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे. इस दौरान महाकुंभ से जुड़े महत्‍वपूर्ण स्‍थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं. सीएम योगी मेला प्राधिकरण के अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक के बाद वह महाकुंभ 2025 के प्रतीक चिन्‍ह यानी लोगो, वेबसाइट और ऐप लॉन्‍च करेंगे.