मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। समीक्षा में अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने में बुलंदशहर पुलिस अव्वल रही। डीआईजी ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए कि एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या 10 से अधिक मुकदमे वाले चिह्नित अपराधियों की सक्रियता के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोली जाए। इसके अलावा 7 या 7 से अधिक मुकदमे वाले अपराधियों को भी चिह्नित करने को कहा।
आपको बता दे ऑपरेशन HS के अन्तर्गत 1 जनवरी को 124 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद एक सप्ताह में मेरठ परिक्षेत्र के जिलों में 10 या 10 से अधिक मुकदमे वाले अपराधियों की कुल 56 हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। जिनमें बुलंदशहर के थाना गुलावठी में 14, थाना डिबाई में 8 और खुर्जा में 4 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। बागपत के थाना सिंघावली अहीर में 6 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी हैं। इसी प्रकार अन्य जिलों के थानों में भी अभियुक्तों के चिन्हीकरण के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।