Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

UP Police पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पुलिस भर्ती बोर्ड अध्यक्ष को हटाया

Lucknow: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रेणुका मिश्रा को यूपी पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेणुका मिश्रा को पद से हटाने के बाद उन्हें "वेट लिस्ट" में डाल दिया गया है और डायरेक्टर विजिलेंस राजीव कृष्ण को बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पेपर लीक के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 24 फरवरी को रद्द कर दी थी। इस परीक्षा को छह महीने में दोबारा कराने के आदेश दिए गए थे। 48 लाख से ज्यादा बच्चे परीक्षा में बैठे थे। सरकार ने घोषणा की थी कि एसटीएफ इस मामले की जांच करेगी।